स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस के दौरान नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था अवरुद्ध करने पर नैन्सी कॉन्वेन्ट स्कूल ज्योलिकोट प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- दिनांक 14/08/2022 की सायं स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रबंधक नैंसी कान्वेंट एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ज्योलिकोट तल्लीताल जनपद नैनीताल द्वारा अपने स्कूल/संस्थान में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के साथ डीएसए मैदान मल्लीताल से तल्लीताल डांट चौराहा तक जिला प्रशासन से एक पैदल मशाल जुलूस हेतु अनुमति चाही गयी थी। जिस संबंध में श्रीमान उप जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के पत्रांक संख्या झाप /आर.ए.-2022 दिनांक – 13/08/2022 के क्रम में स्कूल प्रबंधन को दिनांक 14 अगस्त 2022 को समय सायं 06.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक उक्त मशाल जुलूम विभिन्न निर्देशों (यातायात नियमों का पालन करने, ट्रैफिक जाम न करने ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग न करने एवं उक्त संबंध में जारी अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करने इत्यादि का पालन करते हुए आयोजित करने हेतु अनुमति प्रदान की गयी थी।
किन्तु स्कूल प्रबंधन द्वारा अनुमति में अंकित शर्तों का पालन न करते हुए उक्त जूलूस रात्रि 07.30 बजे से प्रारम्भ करते हुए देर रात तक समाप्त किया गया। जिससे नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हुई तथा उक्त जूलूस के कारण लगे जाम से आम जनता व आगंतुक पर्यटकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उक्त संबंध में कोतवाली मल्लीताल पुलिस द्वारा प्रबंधन नैंसी कान्वेंट स्कूल ज्योलिकोट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तथा बताया गया कि स्थिति स्पष्ट न होने की दशा में संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन
21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त