शाबाश : हल्द्वानी की सिद्धि श्रीवास्तव ने सैनिक स्कूल परीक्षा पास कर बढ़ाया माता-पिता का मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर की डहरिया इको टाउन कॉलोनी निवासी सिद्धि श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से एक बार फिर साबित कर दिया कि समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सिद्धि श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिद्धि ने 300 में से 285 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

वर्तमान में सिद्धि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने भगवान, अपने माता-पिता और गणित शिक्षक भूपेश केसरवानी को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई। सिद्धि के पिता दीपेश श्रीवास्तव एक सफल व्यवसायी हैं, वहीं उनकी माता डॉ. निर्मला रावत श्रीवास्तव रामगढ़, नैनीताल के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में अंग्रेज़ी की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। सिद्धि की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार बधाइयों के साथ सिद्धि के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। सिद्धि ने साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page