सिनी शेट्टी बनीं फेमिना मिस इंडिया, रूबल शेखावत रहीं फर्स्ट रनरअप

Share this! (ख़बर साझा करें)

मुंबई ( nainilive.com )- कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 Femina Miss India 2022 का खिताब जीत लिया है. मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित  मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कर्नाटक में रहने वाली 21 साल की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता. वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनरअप रही और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं.

Ad

मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया. टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे. विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ती हुई दिखाई दी. अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई भी दी.

जानकारी के अनुसार सिनी शेट्टी वैसे तो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनक जन्म मुंबई में ही हुआ. वह अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं. हालांकि उनका पहला प्यार डांसिंग रहा है, उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगत्रम और भरतनाट्यम समाप्त कर दिया था.

हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक

मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत के बारे में बात करें तो उन्हें डांस, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में रुचि है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है. जबकि मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप शिनाता चौहान एक स्कॉलर रही हैं और हमेशा लीडरशिप वाले काम करने की इच्छुक रही हैं.

मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट बेहद शानदार रहा. इसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा और अन्य सेलेब्स ने हिस्सा लिया. कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने इस इवेंट को और खास बना दिया. इस इवेंट में नेहा धूपिया को सम्मानित किया गया, उन्होंने इस साल मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे किए हैं.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page