स्पेस अपडेट: बीती रात रहस्यमय वो क्या था, जो आसमान में नजर आया

Share this! (ख़बर साझा करें)

पहाड़ से लेकर मैदान के सैंकड़ो किमी बीच नजर उड़ती व जलती वस्तुओं की लोगों ने वीडियो बनाकर किये सोसल मीडिया पर वायरल।

नैनीडेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- रविवार रात 8 से 10 बजे के बीच आसमान में तैरती हुई रहस्यमय वस्तुएं नजर आई, जबकि दूसरी जगह आग के दो गोले आसमान से धरती की ओर गिरते नजर आये। इन रहस्यमय वस्तुओं के बारे लोगों ने अलग अलग कयास लगाए, जबकि एरीज के वैज्ञानिकों ने कहा कि ये उल्का पिंड तो नही हो सकते अलबत्ता अध्ययन के बाद ही सच जाना जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्मियों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम और फायर हाईड्रेण्टों के सुचारू संचालन के लिए हुआ टीमों का गठन

बीती रात करीब 8बजे के बाद ये घटनाएं आसमान में नजर आयी।दो चमकती हुई वस्तुएं तैरते हुए जोड़े में आसमान में एक दिशा से दूसरी ओर जाती नजर आई। ये धरती से बहुत अधिक ऊंचाई पर न होने के कारण लोगों का ध्यान इनकी ओर आकर्षित होना स्वाभाविक था। जिसके चलते लोग इनकी तस्वीरें मोबाइल कैमरे में कैद करने से नही चुके। इसके बाद कुछ हिस्सों में आग के दो गोले आसमान से धरती की ओर गिरते नजर आए। ये रहस्यमय दृश्य भी लोगों ने कैमरे में कैद कर लिये। इसके बाद सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल होने शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल का उपयोग निर्माण ,सिंचाई, कार धुलाई आदि कार्यों में रहेगा बैन , डीएम वंदना ने दिए आदेश

इन वीडियोज की सच्चाई जानने के लिए खगोलविदों के पास भेजी गई तो एरीज के वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण पांडे ने कहा कि जलते हुए गोले कमसेकम उल्काएं नही हो सकती। क्योंकि जलती हुई उल्काएं बहुत तेजी से जमीन की ओर गिरकर समाप्त हो जाती हैं, जबकि इनकी रफ्तार बहुत कम नजर आ रही है। इनके अतिरिक्त वीडियो में जो उड़ती हुऐ ऑब्जेक्ट नजर आ रहे हैं, उनके बारे में भी स्पष्ट फिलहाल कुछ नही कहा जा सकता। अध्ययन के बाद ही इस बारे में किसी नतीजे पर पहुँचा जा सकता है। जिन लोगो ने इन रहस्यमय वस्तुओं को देखा तो कुछ उन्हें एलियंस बात रहे थे तो उल्कावृष्टि। इसके अलावा भी कई भ्रामक कयास लगाए जा रहे थे। बहरहाल इस संदर्भ में पूरे दिन चर्चा होते रही। बताया जा रहा है कि रहस्यमय वस्तुएं अल्मोड़ा, तराई भाभर व दिल्ली तक नजर आयी।

यह भी पढ़ें 👉  अब अगर पशुओं को छोड़ा खुला , तो पशु स्वामियों के खिलाफ होगी दंडात्मक कार्यवाही
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page