नैनीताल डीएम की विशेष पहल : वोकल फॉर लोकल के तहत स्थानीय उत्पादों को बढावा देने हेतु बुधवार एवं रविवार को भवाली में लगेगा बाजार

Share this! (ख़बर साझा करें)

भवाली/नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जनपद में आत्मनिर्भर अभियान को गति देने हेतु वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया है। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल नगर पालिका परिसर भवाली में स्थानीय उत्पादों को बढावा देने हेतु बाजार प्रारम्भ कर दी गई है।

नगर पालिका परिसर भवाली मंे वोकल फॉर लोकल स्थानीय उत्पादों को बढावा देने हेतु बुधवार एवं रविवार को बाजार लगेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि है कि इन बाजारों के लगने से स्थानीय उत्पादोें को बढावा मिलेगा वही छोटे-छोटे उद्यमियों का विकास होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच आत्मनिर्भर भारत की शुरूआत की थी। उन्हांेने लोकल के लिए वोकल का नारा दिया। श्री गर्ब्याल ने कहा कि केवल देश में बने उत्पादों को प्रयोग मे लाया जाए इसके लिए हमें अधिकाधिक लोगों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा स्थानीय उत्पादों को बढावा देने से जहां हमारे पर्वतीय लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी वही पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन भी रूकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण


जिलाधिकारी ने कहा कि हमें समझना होगा कि यह ऐसा कार्य है जिसमें केवल सरकार के करने से पूरी सफलता नहीं मिल सकती। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब देश के नागरिकों के भीतर स्वदेशी को अपनाने के प्रति अटल भावना आकार लेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका संजय वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया गया। नगर पालिका परिसर भवाली मेें दर्जनांे स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर अपने स्थानीय उत्पादों की बिक्री की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : मक्कार स्पोर्ट्स क्लब ने जीता स्व.एनके आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page