नैनीताल की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था राम सेवक सभा ने बढाए कोरोना से निपटने को मदद के हाथ
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल नगर की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था श्री राम सेवक सभा कोरोना संक्रमण के दौर में लॉक डाउन से पीड़ित एवं प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई है। संस्था के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि आवश्यक राशन सामग्री से बने 102 पैकेट गुरुवार को जिला प्रशासन को सौंपे गए। जगदीश बवाड़ी ने बताया कि संस्था हमेशा से आपदा के समय सहयोग के लिए आगे आते रही है। संस्था जरूरत मंदों को सहयोग का अपना यह सिलसिला आगे भी जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि नगर अथवा बाहर से लोग संस्था के माध्यम से सहायता दिलवा सकते हैं। प्रशासन को सामग्री सौंपने के मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, देवेंद्र लाल साह, हिमांशु जोशी, कमलेश ढौंड़ियाल, राजेंद्र बजेठा, घनश्याम साह, राजेंद्र लाल साह, विमल चौधरी, ललित साह, कैलास बोरा, गिरीश भट्ट, रक्षित साह आदि मौजूद रहे।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण