आयकर पोर्टल की खामियों से करदाता हुए परेशान

Share this! (ख़बर साझा करें)

आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि है 15 सितम्बर

आधार पोर्टल में भी दिक्कत से बढ़ी मुश्किलें

15 सितम्बर की डेट को 30 सितंबर करने की मांग भी की गई हैं

Ramnagar ( nainilive.com )- वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि में अब सिर्फ 13 दिन ही बाकी हैं, लेकिन पोर्टल की तकनीकी खामियों से रिटर्न जमा नहीं हो रहा है। वहीं, आधार पोर्टल के भी धड़ाम होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पूरन पाण्डेय, अध्यक्ष रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन रामनगर ने बताया की जैसे-जैसे आयकर भरने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे आयकर पोर्टल मै तकनीकी खामियां हो रही है। रिटर्न से जुड़ीं कई रिपोर्ट डाउनलोड नहीं हो पा रही है ऐसे में करदाता का रिटर्न भरने में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार गिरी खाई में , ५ की दर्दनाक मौत

रामनगर tax बार के उपसचिव मनु अग्रवाल ने बताया की आयकर विभाग ने अपनी कमियों को स्वीकार किया है और उन्हें सुधारने का प्रयास कर रहा है, लेकिन समाधान की समयसीमा अनिश्चित है। इसबीच, आधार पोर्टल भी समस्याओं का सामना कर रहा है, उपयोगकर्ता अपडेट में देरी और अनुरोधों को अस्वीकार किए जाने का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने किया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत सौपा ज्ञापन

पूरे देश में बारिश से लोग परेशान हे जिसका खामियाजाआयकरदाताओं को भी उठाना पड़ रहा है लगातार बारिश की वजह से भी करदाता ऑफिस आने में असमर्थ हे इसलिए 15 सितम्बर की डेट को 30 सितंबर करने की मांग भी की गई हैं .विशेषज्ञों के अनुसार आयकर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। करदाताओं ने रिटर्न दाखिल करना शुरू कर दिया है, लेकिन पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ियों से करदाता निराश हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ एवं डीएफओ नैनीताल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

दरअसल, आयकर पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिससे कर दाता रिर्टन जमा नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल में हो रही है, जिससे करदाता टैक्स फाइलिंग और अपडेट पूरा करने में असमर्थ हो रहे हैं। इस मुद्दे ने करदाताओं और पेशेवरों के बीच निराशा पैदा कर दी है, जो रिटर्न जमा करने की समय सीमा तक पहुंचने को लेकर चिंतित हैं।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page