दस दिवसीय सम्मिलित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एन-०४ का हुआ रंगारंग समापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com)- रानीबाग़ में 10 दिन तक चले ७९ उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी नैनीताल का सम्मिलित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हो गया। इस अवसर पर अपने समापन संदेश में कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक ने सभी कैडेटों को बधाई दी तथा जीवन में कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। कैम्प में कैडेटों को व्यक्तित्व विकास, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, खेल कूद, मानचित्र अध्ययन जैसे सैन्य विषयों के विशेष प्रशिक्षण दिए गए।

कैम्प में कैडेटो को अग्निशमन, आत्म सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे सामाजिक विषयों की जानकारियाँ उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कैम्प में विभिन्न स्थानों से आए कुल ५०० कैडेटों ने प्रतिभाग किया । समापन समारोह के अवसर पर कैडेटों को उनकी विशिष्ट प्रतिभाओं के लिए पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

अपने विशिष्ट कौशल के लिए 10 दिवसीय कैम्प में कैम्प सीनियर कृतिका बोरा तथा आशीष चन्याल को श्रेष्ठ कैडेट सम्मान से पुरस्कृत किया गया। कैंप में एडीएम ऑफिसर ल्यूटियनेंट कर्नल बी एस ख़ंदका, सूबेदार मेजर चंचल सिंह, प्रशिक्षण जेसीओ सूबेदार महेश चंद्र पांडेय, सहायक एनसीसी अधिकारी, पी आई स्टाफ उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page