नैनीताल में आज से टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आयोजन
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के डीएसए मैदान में दिनांक 4 और 5 नवंबर को यूनाइटेड स्पोर्ट्स एसोसिएशन, ऐरोली नवी मुंबई महाराष्ट्र द्वारा दो दिवसीय टेनिस बॉल फैमिली क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मुंबई की 6 टीम प्रतिभाग करेंगी और प्रत्येक मैच पांच ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता के लिए मुंबई से लगभग 120 खिलाड़ी अपने परिवारजनों के साथ देव नगरी में पधार चुके हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 4 नवंबर को प्रातः 8 बजे किया जाएगा।

5 नवंबर को इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी का सानिध्य प्राप्त होगा। इस प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल की खेल संस्था “रन टू लिव” के सहयोग के लिए आयोजकों ने संस्था के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करी। इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति में रोहन जाधव, पुण्डिक हरयान, राम चंद्र पोल एवम सुरेश राणा प्रमुख हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग