ईमानदारी का सिक्का आज भी चलता है, यहां-खोया हुआ मोबाइल पाकर लौटी मुस्कान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive. com ) – नैनीताल पुलिस के जवान ने दिया ईमानदारी का परिचय, जनपद में चलाए जा रहे मिशन अतिथि का एक और उदाहरण जनता के बीच सामने आया है ।

आज बरेली से नैनीताल क्रिसमस डे मनाने आए पर्यटक का मोबाइल मल्लीताल में कही खो गया । उनके द्वारा काफी ढूंढने के बाद भी मोबाइल नही मिला और वो मोबाइल के मिलने की उम्मीद भी छोड़ चुके थे। इसी बीच नैनीताल शहर के चीना बाबा मंदिर पर यातायात व्यवस्था में लगे ट्रैफिक पुलिस जवान मो0 यासीन को एक सैमसंग मोबाइल मिला, जिसकी कीमत लगभग रू 18000 आंकी गई। ट्रैफिक जवान मो0 यासिन ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए अपने प्रयासों द्वारा परेशान कुलदीप वर्मा का पता लगाकर मोबाइल सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी का मोबाइल मिलने की खुशी का ठिकाना न था। उसने नैनीताल पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक

वहां मौजूद सभी पर्यटकों और लोगों द्वारा भी नैनीताल पुलिस के जवान की ईमानदारी और कार्य की सराहना व प्रसंशा की गई। नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार इसी प्रकार मिशन अतिथि को सार्थक करने के प्रयास किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page