उत्तराखंड में 1 हफ्ते बाद ही लग सकेगी कोरोना वैक्सीन 18 से 45 आयु वर्ग को , उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस में
उत्तराखंड में 1 हफ्ते बाद ही लग सकेगी कोरोना वैक्सीन 18 से 45 आयु वर्ग को , उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस में
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को आगामी 1 मई से कोरोना वैक्सीन लगाने का इंतज़ार हो रहा था , जिसको लेकर इस आयु वर्ग ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया था। कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ती दर को देखते हुए लोगों को बेसब्री से वैक्सीन लगने का इंतज़ार है। लेकिन उत्तराखंड में लोगों को वैक्सीन लगने के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने आज कोविड-19 संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि सरकार द्वारा लगातार ऑक्सीजन बेड के इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदेश में 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए भारत सरकार द्वारा जल्द ही प्रदेश को कोविशील्ड की 122108 डोज और कोवैक्सीन की 42 हजार 370 डोज की आपूर्ति कर दी जाएगी, जिसके बाद ही प्रदेश में 18- 45 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा।

प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को ई संजीवनी पोर्टल के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एम्स एवं सेवानिवृत्त चिकित्सकों से भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड हेल्पलाइन 104 पर रोजाना 2000 फोन कॉल प्राप्त की जा रही हैं। प्रदेश में ऑक्सिजन सपोर्टेड बेड भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। दवाओं एवं मेडिकल इक्विपमेंट्स की कालाबाजारी रोकने हेतु शासन और पुलिस के स्तर पर नोडल अधिकारीयों की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें : डीएम धीराज गर्ब्याल ने किया मिनी स्टेडियम में बन रहे 150 बेड के मिनी अस्पताल का मुआयना
यह भी पढ़ें : Big breaking : उत्तराखंड में सरकारी कार्यालय अब 1 मई तक के लिए बंद , आया आदेश
यह भी पढ़ें : नैनीताल पहुंचा आस्ट्रेलियाई कूट पक्षी -फोटोग्राफर रत्ना साह ने किया कैमरे में कैद
यह भी पढ़ें : viral video : करने चले थे भलाई , लेकिन डीएम साहेब को मांगनी पड़ गयी माफ़ी
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश