नैनीताल – ज्योलिकोट पेड़ में लटका मिला युवक का शव

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com) – ज्योलिकोट क्षेत्र में जंगल में एक पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को फंदे से निकाल कर अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार मुख्यालय के समीप ज्योलिकोट चौपड़ा गांव निवासी संतोष जीना (26) बीते दिन से घर से लापता था ल, जिसके बाद मंगलवार को उसका शव चौपड़ा के जंगल मे एक पेड़ से लटका हाउस पाया गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक के शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page