वैक्सीन लगवाने गयी छात्रा की हुई मौत

Naiini Live - favicon
Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – राज्य के उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आई है यहां राजकीय इंटर कॉलेज की एक छात्रा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि छात्रा कोरोना का टीका लगवाने के लिए सोमवार को स्कूल गई लेकिन वैक्सीन लगाने से पहले ही छात्रा को मिर्गी का जैसा दौरा पड़ा, वहां मौजूद लोग छात्रा को लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन छात्रा की मौत हो गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज नेताला की कक्षा ग्यारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा राखी को स्कूल में मिर्गी का दौरा पड़ा छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई साथ ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि राखी जैसे ही वैक्सीन लगाने के लिए गई वैसे ही उसे चक्कर आ गए जिस कारण वैक्सीन भी नहीं लग पाई। वही इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page