गौला के तेज़ बहाव में डूबने से बच्चे की मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (NAINILIVE.COM)- हल्द्वानी की गौला नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है, मृतक बच्चा राजपुरा क्षेत्र के 16 क्वार्टर धोबी घाट का रहने वाला है और वह अपने दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने के लिए गया था अचानक वह गौला नदी के बहाव में फस गया और देखते ही देखते वह पानी के अंदर डूब गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी पुलिस ने बच्चे को नदी से निकाला और उसे बेस हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया बच्चे की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है वही बच्चे की मौत से परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page