नगर काँग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर काँग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर एवं भारत रत्न स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये, तल्लीताल पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ।

नगर अध्यक्ष अनुपम काड्वाल ने 38 वी. पुण्यतिथि पर लौह महिला स्व. इंदिरा गाँधी को याद करते कहा कि उनके द्वारा हरित क्रांति की सुविधा, निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पूर्वी पाकिस्तान को युद्ध के जरिये अलग कर बांग्लादेश की आजादी, शिमला समझौता, अंतरिक्ष में पहले भारतीय का प्रत्यान, सफल विदेश नीति आदि साहतिक निर्णयों के लिए कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा याद करेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन

इस अवसर पर लौह पुरुष स्व० सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें राष्ट्रीय एकता व अखण्ड़ता के प्रतीक के रूप में याद करते हुये 562 से ज्यादा रियासतों का भारत में विलय करने पर कृतज्ञ राष्ट्र उनका नमन करता है।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

‘कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल, मोहन काण्डपाल, कमलेश तिवारी, डा० भावना भट्ट, प्रेम शर्मा, मनमोहन कनवाल, दिनेश कर्नाटक, सुखदीप सिंह आनंद, कनक साह, विनोद परिहार, सुन्दर सिंह मेहरा, बंटू आर्या, कुंदन सिंह बिष्ट, कमल जोशी, सुभाष कुमार आदि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page