जिनकी कोई सुनने वाला नहीं, उन तक सरकार पहुंचेगी: धामी

जिनकी कोई सुनने वाला नहीं, उन तक सरकार पहुंचेगी: धामी

जिनकी कोई सुनने वाला नहीं, उन तक सरकार पहुंचेगी: धामी

Share this! (ख़बर साझा करें)

मुख्यमंत्री ने खानपुर में किया राजकीय कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास

न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com )- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जिनकी कोई पहुंच नहीं है या जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है, सरकार उनके द्वार पर खुद पहुंचेगी और उनकी समस्या हल करेगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरुवार को जनपद हरिद्वार के खानपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय, दल्लावाला के भवन निर्माण शिलान्यास अवसर पर आयोजित जनसभा में कही। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय में सह शिक्षा भी होगी। खादर क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार सभी प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित


मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले की सरकार में शिलान्यास तो होते थे, लेकिन लोकार्पण नहीं होते थे। हम यदि किसी भी विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे तो उसका लोकार्पण भी करेंगे। न तो कोई झूठा आश्वासन देंगे न कोई झूठी घोषणा करेंगे। उन्होंने संबोधन के दौरान पिछली सरकार पर चुटकी लेते हुए कंबल से जुड़ी एक कहानी का भी जिक्र किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से ही आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और दिव्यांगजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सभी की चिंता है और सभी की मांगों पर गंभीरता से विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बहुद्देशीय विकास योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही कई घोषणाएं भी कीं। इस अवसर पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, संजय गुप्ता सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page