वंदना कटारिया के घर पहुंचे धामी, किया अभिनंदन

Share this! (ख़बर साझा करें)

25 लाख की प्रोत्साहन राशि व तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का बनाया ब्रांड एम्बेसडर

न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com )- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सरप्राइज देते हुए रोशनाबाद हरिद्वार में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के आवास पहुंचकर सभी को चौंका दिया। ओलपिंक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने वंदना को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ईद पर्व एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत दुपहिया वाहनों हेतु विशेष यातायात व्यवस्था लागू


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। वंदना से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। सीएम धामी के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने वंदना की इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें राज्य का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमजा की "पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां" संगोष्ठी व कार्यशाला जून में
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page