नैनीताल में किलबरी रोड पर बीती देर रात्रि आई -10 कार का हुआ एक्सीडेंट
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में किलबरी रोड पर बीती देर रात्रि एक आई-10 कार संख्या यूके06एस-6542 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए बने एक कलमठ में घुस गई। कार में चालक सहित काशीपुर निवासी चार लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें ही आईं। सूचना मिलने पर पहुंचे मल्लीताल कोतवाली के चीता मोबाइल प्रभारी ललित मोहन जोशी व अन्य पुलिस कर्मियों ने घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना वन विभाग के चेक पोस्ट से कुछ आगे हिमालय दर्शन की ओर नाले में गाड़ी बैक करते समय हुई। इस दौरान चालक अविरल पुत्र संदीप आहूजा निवासी काशीपुर आवास विकास को पीछे कलमठ नहीं दिखाई दिया और कार अचानक कलमठ में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त कार में चालक सहित 23 वर्षीय सत्यम पुत्र वीरेंद्र, तन्मय आहूजा व 24 वर्षीय अमोल पुत्र विनोद श्रीवास्तव निवासी जसपुर खुर्द काशीपुर सवार थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun