आज से हल्के वाहनों कद लिए खोल दिया जाएगा गौला पुल

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि आपदा क्षतिग्रस्त गौलापुल 06 नवम्बर शनिवार से हल्के वाहनों के लिए एकतरफा खोल दिया जायेगा।


जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री ,केन्द्रीय मंत्री एवं कैबिनेट मंत्रीयों के बार-बार निरीक्षण एवं त्वरित कार्यवाही एवं निर्णय से गौलापुल में त्वरित कार्य कर शनिवार से हल्के वाहनों के लिए एकतरफा खोल दिया जायेगा। उन्होने बताया कि अगले 24 घंटों के बाद भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया जायेगा। उन्होने कहा कि एनएचएआई ने त्वरित कार्य किया है आयुक्त व जिला प्रशासन गौलापुल पर यातायात सुचारू कराने के कार्यो पर पैनी नजर रखे हुये है।

यह भी पढ़ें 👉  फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page