आज रात 12 बजे तक ही खुलेगा एमबीपीजी का पोर्टल

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खोला गया एमबीपीजी कॉलेज का पोर्टल आज सोमवार रात 12 बजे तक ही काम करेगा। जिन छात्रों ने अपने प्रपत्र अपडेट नहीं कराए हैं, वह जल्दी करें, इसके बाद उन्हें प्रवेश के लिए मौका नहीं मिलेगा।

दरअसल, एमबीपीजी कॉलेज में सीट कम होने के कारण यहां प्रवेश के लिए मारा-मारी मची थी। छात्र नेताओं ने इसका विरोध किया तो
पुलिस ने लाठीचार्ज कर इसे दबाने का प्रयास भी किया, लेकिन कॉलेज प्रशासन व पुलिस का यह दांव उल्टा पड़ा और एबीवीपी के बैनर तले छात्र धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं की मांग के आगे शिक्षा विभाग को झुकना पड़ा और सांध्यकालीन कक्षाओं को प्रारंभ करने की अनुमति एमबीपीजी कॉलेज को मिल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page