गंदगी करने पर नैनीताल नगर पालिका टीम ने किया 22 लोगों का चालान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सैलानी उमड़ने लगे हैं । वहीं नगर में अवैध रूप से फड़ खोले वाले भी जगह जगह स्टॉल लगा कर गंदगी कर रहे हैं । इसी को देखते हुए अधिशासी अधिकारी प्रथम श्रेणी आलोक उनियाल एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा के निर्देश पर पंत पार्क, मॉलरोड एवं तल्लीताल क्षेत्र ,बोट स्टैंड का नगर पालिका नैनीताल की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चार लोग बिना लाइफ जैकेट के पाए गए जिस पर 4 लोगो का 250-250 रुपए का चालान किया गया एवं गन्दगी करने पर पंत पार्क, मॉलरोड, तल्लीताल क्षेत्र में 22 लोगो के चालान किये जिसमे भुट्टा, चने, गोलगप्पे, कॉटन कैंडी, चाय स्टॉल वालो गन्दगी होने पर चलानी कार्यवाही की गई । इस प्रकार कुल 7100 रुपए का चालान वसूला गया ।

इस दौरान कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह नेगी टीसी शाकिर अली संजय सनी आदि थे ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page