नैनीताल में दूसरे दिन के लॉक डाउन का पूरी तरह से हुआ अनुपालन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- जनपद में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर सरकार द्वारा दो दिवसीय लॉकडाउन के तहत दूसरे दिन रविवार को नगर में लोगो व दुकानदारो को पूरी तरह से अनुपालन करते हुए देखा गया। तल्लीताल बाजार व मल्लीताल बाजार में केवल आवश्यक वस्तुओं की ही दुकानें खुली रही। जबकि पहले दिन सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पूरी जानकारी नहीं होने के चलते दुकानदारों व स्थानीय लोगो में असमंजस की स्थिति बनी रही। जिसके चलते लॉक डाउन का पूरी तह से पालन नही हो पाया था।

बता दे कि सरकार द्वारा लगाए सप्ताह के शनिवार व रविवार दो दिवसीय लॉक डाउन के फैसले का नगर के तल्लीताल व मल्लीताल व्यपार मंडल द्वारा विरोध किया है।जिसको लेकर कल सोमवार को व्यपार मंडल की मल्लीताल रामसेवक सभा प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page