चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है : प्रधानमंत्री

Share this! (ख़बर साझा करें)

नई दिल्ली ( nainilive.com )- चंद्रयान -3 की सफलता पर पूरे देश में हर्ष और गौरव का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने। इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्होंने वैज्ञानिकों एवं देशवाशियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से एक्स पर की गई पोस्ट को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा:

“चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है।

नये क्षितिज और उससे आगे की ओर !

भारत के लिए गर्व का क्षण।”

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page