नैनीताल के तिब्बत समुदाय ने नगर पालिका द्वारा संचालित विद्यालयों को दी शिक्षण सामग्री एवं वाटर प्यूरीफायर

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- तिब्बत समुदाय द्वारा नगर पालिका परिषद नैनीताल के मालरोड स्थित नर्सरी स्कूल एवं एशडेल राजकीय बालिका इंटर कालेज नैनीताल में अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल के तत्वाधान में स्कूल के बच्चो के हितार्थ पढ़ाई सामग्री एवं वाटर प्यूरीफायर(RO)दान स्वरूप भेंट की गई। इस दौरान तिब्बत समुदाय से तिब्बत फ्रीडम मूवमेंट के अध्यक्ष श्री तेनजिंग तोग्याल, श्रीमती तेनजिंग डोमला, अध्यक्ष तिब्बत woman एसोसिएशन , श्री तेनजिंग चोफेल, अध्यक्ष तिब्बत यूथ कांग्रेस, श्री पी जी सिथर, अध्यक्ष, तिब्बत मार्केट, श्री याशी थुप्टेंन, सेक्रेटरी तिब्बत मार्केट आदि द्वारा सहयोग दिया गया।

इस दौरान पालिका के माननीय सभासदगण श्री सागर आर्य, श्री राजू टांक, श्री पुष्कर बोरा, श्री भागवत सिंह रावत, श्री सुरेश चंद्र, श्रीमती रेखा आर्य, श्रीमती प्रेमा अधिकारी, श्रीमती निर्मला चंद्रा, श्रीमती गजाला कमाल, श्री मोहन सिंह नेगी, श्रीमती दया सुयाल, आदि समस्त सभासदगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page