मौसम ने फिर बदला रुख सुबह से हल्की धूप तो शाम को कोहरे के साथ हुई रिमझिम बारिश

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- मानूसन का आगमन हो चुका है जिसके तहत बीते कुछ दिनों से नगर में मौसम हर घड़ी अपना रुख बदल रहा है।

सोमवार को भी नगर में सुबह से नगर में गुनगुनी धूप खिली हुई थी कि अचानक दोपहर बाद मौसम ने अचानक रुख बदला,पूरे नगर को कोहरे की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान इंद्र देवता ने रिमझिम बारिश से चलते नगर का मौसम काफी खुशनुमा बना दिया।जिसका की सरोवर नगरी का दीदार करने व शहरों की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पहुँचे पर्यटकों द्वारा जमकर लुत्फ उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

इस बीच पर्यटकों को बारिश में भीगकर कुदरत के करिश्मे का भरपूर आनंद लेते हुए देखा गया। हालांकि अभी बहुत कम संख्या में पर्यटक सरोवर नगरी पहुँच रहे है।लेकिन स्थानीय छोटे-बड़े व्यपारियो द्वारा उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पर्यटकों का आना शुरू होगा जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page