वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवती से 28 हजार ठगे
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी( nainilive.com )- साइबर अपराधी के रोजाना नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं। इस बार वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक युवती से 28 हजार रुपए ठग लिए गए। युवती की शिकायत पर पुलिस के साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों अमरावती कॉलोनी निवासी दीपशिखा दानू को सोशल नेटवर्किग साइट टेलीग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम के लिए संपर्क किया गया था। संपर्क करने वाले ने घर पर बैठकर अपनी कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करने का झांसा दिया। युवती से ऑनलाइन काम की शुरूआत से पहले सिक्योरिटी मनी जमा कराने को कहा गया। युवती साइबर अपराधी के झांसे में आ गई और दो अलग-अलग किस्तों में 28 हजार रुपए उसके खाते में जमा करा दिए। धनराशि जमा कराने के बाद दूसरी ओर से संपर्क टूट गया। इस पर युवती को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस के साइबर सेल ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन