नौकरी दिलाने तथा शादी का झांसा देकर युवक ने किया 3 साल तक युवती का शारीरिक शोषण

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , किच्छा ( nainilive.com )- नौकरी दिलाने तथा शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और करीब 3 वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण किया ।शादी का दबाव बनाने पर युवक ने शादी करने से साफ इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ लिया । पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में मूल रूप से ग्राम कंधारपुर ,जिला बरेली ,उत्तर प्रदेश निवासी पीड़िता ने कहा कि वह वर्तमान में किच्छा क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर प्राइवेट नौकरी कर रही है ।पीड़िता के अनुसार वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात विकास कॉलोनी ,वार्ड 10 ,किच्छा निवासी आकाश सक्सेना पुत्र विजय प्रकाश सक्सेना से हुई थी जिसने युवती को बताया कि वह सिडकुल पंतनगर स्थित फैक्ट्री में एचआर विभाग में कार्यरत है और उसकी सिडकुल स्थित तमाम कंपनियों के एचआर मैनेजर से अच्छी जान पहचान है ।

पीड़िता के अनुसार आरोपी आकाश ने उसे कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर नजदीकियां बढ़ा ली और नौकरी का बहाना करके आए दिन युवती के कमरे में आने जाने लगा । पीड़िता के अनुसार वर्ष 2018 में आरोपी आकाश ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और युवती के विरोध करने पर जल्दी शादी करने का भरोसा दिलाते हुए करीब 3 वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। शिकायत में पीड़िता ने कहा कि इस दौरान उसने कई बार आरोपी आकाश से शादी की बात कही ,लेकिन आरोपी ने परिजनों को विवाह के लिए रजामंद करने का बहाना बनाकर टालमटोल कर दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन

पीड़िता के अनुसार शादी का अधिक दबाव बनाने पर करीब 1 माह पूर्व आरोपी आकाश ने यह कहकर युवती से रिश्ता तोड़ लिया कि वह नीची जाति की है और उसके परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं है। आकाश सक्सेना से धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है । फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page