फिर एक बार डोली धरती , उत्तर भारत में आया 5.4 तीव्रता का भूकंप
नई दिल्ली ( nainilive.com )- उत्तरभारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई है. जम्मू के डोडा इलाके में भूकंप का केंद्र था. जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. पंजाब की राजधानी और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटका लगते ही चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागे. चंडीगढ़ में 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस होते रहे.
भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के इलाके में महसूस किए गए. दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक धरती डोलने लगी. जम्मू-कश्मीर से लेकर चंडीगढ़ तक लोगों ने झटके महसूस किए जाने की जानकारी दी. फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान व चीन में भी महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में रहा था और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 बताई जा रही है. वहीं यूरोपियन-मेडेटेरेनियम सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएसपीसी) ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग