चोरों ने नैनीताल में पुलिस के एसआई सहित तीन अन्य की बाइक से चोरी बैटरी

चोरों ने नैनीताल में पुलिस के एसआई सहित तीन अन्य की बाइक से चोरी बैटरी

चोरों ने नैनीताल में पुलिस के एसआई सहित तीन अन्य की बाइक से चोरी बैटरी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में चोरों के हौसले बुलंदी पर है. ताजे मामले में चोरों ने पुलिस के सुब इंस्पेक्टर सहित 3 लोगों की मोटर साईकिल की बैटरी चुरा ली वहीँ 1 कार के शीशे भी तोड़ डाले। नैनीताल के जिला पंचायत रोड पर बीती रात चोरों ने तल्लीताल थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट की बजाज डिस्कवर बाइक, जिला पंचायत के समीप खड़ी चंद्र बल्लभ सुयाल की डिस्कवर बाइक , चन्दन सिंह एवं राकेश कुमार की एवेंजर बाइक के तारों को काटकर बैटरी चोर डाली। वहीँ चोरों ने एक कार का शीशा तोड़कर भी चोरी करने का प्रयास किया। सवेरे ड्यूटी में जाने को निकले उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट को बाइक से बैटरी चोरी होने का पता चला। सूचना पर पहुंचे चीता मोबाइल टीम के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली और जल्द चोरों को पकड़े जाने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में चयनित हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों एवम् प्राध्यापकों को शिक्षक संघ (कुटा)ने दी बधाई

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के मेविला कंपाउंड सहित जिला पंचायत रोड में शाम होते ही पथ प्रकाश व्यवस्था समुचित नहीं होने का फायदा उठाते ही असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं. नशा करने वाले और अन्य असामाजिक तत्वों के कारण इस रोड पर अकेले में चलना मुश्किल हो जाता है. इसी का फायदा उठाकर यह असामाजिक तत्व चोरी इत्यादि भी कर लेते है. स्थानीय निवासियों ने इस सन्दर्भ में तल्लीताल थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर घटना का सन्दर्भ लेने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

यह भी पढ़ें : बीडी पांडे अस्प्ताल के डॉ एमएस दुग्ताल द्वारा बुजुर्ग महिला के फेफड़ो से निकाला डेढ़ लीटर पानी

यह भी पढ़ें : कुमाऊं विश्विद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) ने किया नवागंतुक कुलसचिव का स्वागत

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर रेलवे की प्रियंका ने वाक इवेंट में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें : दुखद समाचार : जीआईसी नैनीताल के व्यायाम शिक्षक अजय कुमार का हुआ स्वर्गवास

नैनी लाइव के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -:

facebook पर : https://www.facebook.com/nainilive

twitter पर : https://twitter.com/nainilive

whatsapp पर : https://chat.whatsapp.com/CeiIF1I0fdlGtZpWu6eGBr

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page