अबकी बरसात प्रशासन के लिए होगी बड़ी चुनौती

Share this! (ख़बर साझा करें)

पहाड़ों के साथ बाढ़ और निपटना होगा कोरोना से

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कल मानसून पहुँचा और आज पहाड़ों ने दरककर अपने आने वाली मुसीबतों के संकेत दे दिए। देवीधूरा के पास तीन मकानों के समीप पहाड़ी खिसक गई। जिसमें घर के पास खड़ी स्कूटी को नुकसान पहुँचा। मगर आवासों के उपर खिसक रही पहाड़ी से मकानों को खतरा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

शुक्र है प्रशासन का, जिसने वक़्त पर जेसीबी भेजकर मकानों के ऊपर खतरा बने बोल्डरों को निकालकर ग्रामीणों के ऊपर आने वाली इस मुसीबत से बचा लिया। इस बीच हल्द्वानी रोड पर हनुमानगड़ी के पास पत्थर आ गिरे। ये पत्थर ज्यादा बड़े तो नही थे, लेकिन बरसात में आने वाली आपदा का संदेशा दे रहे थे। मानसून के बादलों ने अभी ठीक से बरसना शुरू भी नही किया है और मुसीबतों ने खड़ा होना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

मौसम विभाग की माने तो इस बार का मानसून कम से कम सुस्त रहने वाला नही बल्कि लॉक डाउन के बाद पर्यावरण में आये सुधार के बाद वो चुस्त दुरुस्त होकर बरसने वाला है, तो ऐसे मे कच्चे पहाड़ों की खैर नही। जिन्हें संभालने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के कंधों में होगा। इधर तराई भाभर के आज ही कुछ सड़कें बारिश के तलैय्या बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

पानी के तेज बहाव कुछ वाहनों के डूबने व बहने की खबरे आयी हैं। तो साफ हो गया कि बाढ़ के खतरों को कतई नजर अंदाज नही किया जा सकता। अब बारी जिला प्रशासन की है, जिसे कोरोना के साथ सावन और भादों पर भी नजर रखनी होगी।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page