11वीं नेशनल वोविनाम कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के जय दुर्गा मार्शल एकेडमी के तीन खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com ) – 11वीं नेशनल वोविनाम कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के जय दुर्गा मार्शल एकेडमी के तीन खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।


यह प्रतियोगिता लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 से 25 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की खिलाड़ी निकिता ने गोल्ड और रिनीशा और याशिका ने अपने अपने भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीत उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोच विनोद लखेरा के कुशल नेतृत्व में रिनीशा इससे पूर्व भी कई मेडल जीत चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश

11 वर्षीय रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 6 की छात्रा है रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम में कार्यरत हैं, रिनीशा ने बताया कि एकेडमी में कोच विनोद लखेरा के निर्देशन में उसके पापा भी उसे घर में प्रैक्टिस कराते हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी


खिलाड़ियों के परिजन इस उपलब्धि से बेहद अभिभूत है। तमाम संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page