इंस्टाग्राम के माध्यम से 17 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने किया चंद घंटो में गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में आज 17 वर्षीय नाबालिग युवती द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके साथ राविश उर्फ रावेश पुत्र जावेद अख्तर निवासी वार्ड न0 31 छोटी रोड इन्द्रानगर थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल द्वारा 4-5 माह पूर्व इन्स्ट्राग्राम के माध्यम से दोस्ती कर बहला फुसलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये और उक्त घटना को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने तथा एक अन्य दोस्त ध्रुव जिसे डाक्टर बताकर पीडिता के साथ छेडखानी की गयी। पीड़िता की सूचना एवं तहरीर पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्त राविश उर्फ रावेश पुत्र जावेद अख्तर निवासी वार्ड न0 31 छोटी रोड इन्द्रानगर थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त राविश को 24 घन्टे के अन्दर इन्द्रानगर ठोकर के पास से गिरफ्तार किया गया है जिसको बाद मेडिकल परीक्षण कर रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त