जयपुर के पर्यटकों ने माना उत्तराखंड पुलिस की 112 हेल्प सर्विस को देश की सबसे फास्ट सर्विस

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- जयपुर के पर्यटकों ने भी उत्तराखंड पुलिस की हेल्प सर्विस को सर्वश्रेष्ठ माना है । ताजा वाकये के अनुसार , जयपुर के पर्यटक जो करीब 10 दिनों से उत्तराखंड घूम रहे थे ,जो दो दिनों से नैनीताल में रुके थे ..इनके द्वारा एक टैक्सी बुक की गई । मगर चालक इंतजार के बाद 12 बजे तक भी नहीं आया तो पर्यटक दूसरी कैब बुक करके घूमने चले गए ।

वापस आने पर होटल मैनेजर द्वारा और टैक्सी चालक दोनो पर्यटकों से बगैर घुमाए ही टैक्सी का चार्ज मागने लगे और उनका समान देने से मना करने लगे तो उनके द्वारा पुलिस हेल्प नंबर 112 में कॉल किया गया ….जिसमे तत्काल कार्रवाई करते हुए चीता मोबाइल तल्लीताल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा द्वारा मौके पर पहुंचकर पर्यटकों का होटल से सामान दिलवाया गया और साथ ही होटल मैनेजर और टैक्सी चालक दोनों को फटकार लगाई कि भविष्य में दोबारा इस प्रकार का कृत्य किया गया तो लाइसेंस सीज होगा ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

माफी मांगने पर पर्यटकों ने भी उनको माफ कर दिया, उत्तराखंड पुलिस की 112 की फास्ट सर्विस से जयपुर के पर्यटक बहुत ही ज्यादा खुश हुए और इसके लिए नैनीताल पुलिस और चीता मोबाइल को ढेर सारी धन्यवाद और शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page