दुखद हादसा : उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस गिरी गहरी खाई में , 22 यात्रियों की मृत्यु

Share this! (ख़बर साझा करें)

उत्तरकाशी (nainilive.com ) – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा से 2 किलोमीटर आगे जानकीचट्टी के पास चारधाम यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है। बस में मध्‍य प्रदेश के 28 तीर्थयात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। घायलों को खाई से निकाला गया है। उत्तरकाशी के यमुनोत्री में बस के गहरी खाई में गिरने के मामले में सर्च रेस्क्यू के दौरान अभी तक 22 शव बरामद कर लिए गए हैं 6 यात्रियों को निकट के अस्पताल में भेजा गया है।

Ad

जानकारी के मुताबिक सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना के रहने वाले हैं मौके पर अभी पुलिस प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ की टीमें भी सर्च व रेस्क्यू का अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से रविवार सुबह 10:00 बजे चली थी। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डाक्टरों एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएमओ को पीएचसी डामटा एवं सीएचसी नौगांव में घायलों के उपचार करने हेतु पर्याप्त संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ और आपदा क्यूआरटी व राजस्व टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
हिमान आयुर्वेदा क्लिनिक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page