सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल के बारह कैडेट्स कल शनिवार को देश के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थान नेशनल डिफेन्स अकादमी (एनडीए) से होंगे पास आउट

Share this! (ख़बर साझा करें)

सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल के एससीसी उत्कर्ष नैनवाल को एनडीए के पासिंग आउट कोर्स में सर्वश्रेष्ठ शारीरिक प्रशिक्षण के लिए कमांडेंट सिल्वर मेडल से किया जाएगा सम्मानित

शिवांशु जोशी , भवाली ( nainilive.com )- सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल के बारह कैडेट्स कल शनिवार को देश के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थान नेशनल डिफेन्स अकादमी (एनडीए) से पास आउट होंगे. जिसमें एससीसी उत्कर्ष नैनवाल को एनडीए के पासिंग आउट कोर्स में सर्वश्रेष्ठ शारीरिक प्रशिक्षण के लिए कमांडेंट सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी


ए सी सी नीरज सिंह पपोला को संपूर्ण पासिंग आउट कोर्स में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेसिडेंट ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों में सीएसएम आशुतोष शर्मा, बीसीसी प्रतीक छेत्री, डीसीसी गर्वित जोशी, कैडेट चिरायुष् पंत, वैभव नेगी, जयंत, यश शर्मा, आकाश नेगी, अभय प्रताप सिंह एवं दिव्यांशु चंद ने सफलता पूर्वक इस कोर्स को पास किया. विद्यालय की प्रधानाचार्या कर्नल (डॉ) स्मिता मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी विंग कामंडर एम. प्रेमकुमार, उप – प्रधानाचार्य स्क्वॉड्रन लीडर टी. रमेश कुमार एवं समस्त शिक्षकों सहित विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page