महाराष्ट्र विधान परिषद् सदस्य के लिए निर्विरोध चुने गये उद्धव ठाकरे

Share this! (ख़बर साझा करें)

मुंबई ( nainilive.com )- चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर 21 मई को चुनाव कराने की घोषणा की थी, लेकिन विधान परिषद् के सभी 9 सीटों पर सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. 

बताया जा रहा है कि चुनाव से अपना नाम वापस लेने की समयसीमा 14 मई तक थी. जिसके बाद अतिरिक्त 3 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिये हैं. जिसके बाद अब मैदान में सिर्फ 9 प्रत्याशी ही रह गए थे. इसी वजह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निर्विरोध रूप से महाराष्ट्र विधान परिषद का सदस्य चुन लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी इसी वजह से उन्हें विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी एक सदन का सदस्य चुना जाना जरूरी हो गया था. क्योंकि 6 महीने की समयसीमा खत्म होने वाली थी. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की विधान परिषद में जो 9 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं उनमें शिवसेना के दो, एनसीपी के दो, कांग्रेस का एक और बीजेपी के चार सदस्य शामिल हैं. शिवसेना की तरफ से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नीलम गोरहे, एनसीपी की तरफ से शशिकांत शिंदे और अमोल मिटकरी और कांग्रेस की तरफ  से रमेश कारद विधान परिषद के लिए चुने गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

विधान परिषद की एक सीट के लिए तकरीबन 32 वोटों की प्रथम वरियता के आधार पर जरूरत थी. इस लिहाज से माना जा रहा था कि महा विकास अघाड़ी छह सीटों को लेकर समीकरण बना रही थी. वहीं भाजपा की नजर भी चार सीटों पर थी. लेकिन अब अघाड़ी के खाते में 5 और बीजेपी के पास 4 सीटें गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page