अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – चोरगलिया थाना क्षेत्र के हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर बीते रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसटीएच में भर्ती करा दिया है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी पप्पू और संजीव पीलीभीत से हल्द्वानी को लौट रहे थे जहां चोरगलिया थाने से कुछ दूरी बैंड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जहां बाइक सवार 35 वर्षीय पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 सेवा से घायल को अस्पताल को भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक

बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में समता आश्रम गली में किराए पर रहते है जहां हल्द्वानी में ई रिक्शा चलाने का काम करते थे. फिलहाल पुलिस मृतक पप्पू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया है जबकि घायल संजीव की हालत गंभीर बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Ad
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page