केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया विकासखंड धारी के नवनिर्मित विकासखंड कार्यालय भवन का शुभारंभ
नैनीताल ( nainilive.com )- दिनाँक 06.11.2023 को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवम् पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार श्री अजय भट्ट द्वारा आज विकासखंड धारी के नवनिर्मित विकासखंड कार्यालय भवन का शुभारंभ व कार्यालय पूजन किया गया। प्रमुख श्रीमती आशारानी द्वारा श्री अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया गया। श्री अजय भट्ट जी द्वारा विकासखंड धारी कार्यालय के फर्नीचर हेतु पाँच लाख रू0 व कासियालेख रामलीला मैदान हेतु पाँच लाख रू0 की घोषणा की गई।

मुख्य अतिथि विधायक भीमताल राम सिंह कैडा एवम् मा अध्यक्ष श्री मुकेश बोरा अध्यक्ष डेयरी नैनीताल , श्रीमती आशा रानी प्रमुख ब्लॉक धारी,परियोजना निदेशक डीआरडीए नैनीताल अजय सिंह ,जगदीश चन्द्र पंत बीडीओ धारी, तहसीलदार खनश्यू, मा0ज्येष्ठ प्रमुख संजय बिष्ट, मा0कनिष्ट प्रमुख कृपाल सिंह मेहता मा 0प्रधान, मा0 क्षेत्र पंचायत सदस्य धारी मा0 जिला पंचायत सदस्य,अन्य एसएचजी महिला, युवा मंगल दल/महिला मंगल दल अन्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारीयों क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट द्वारा जनता कि समस्याओं पर सुनवाई की गई व जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिये गये,जिसमे विभिन्न विभाग -लोक निर्माण विभाग,सिंचाई विभाग ,विद्युत विभाग,हेल्थ विभाग व आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थिति रहे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग