केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के शिष्टमंडल से की मुलाकात

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ( Ajay Bhatt ) से हल्द्वानी सर्किट हाउस में अग्निपथ योजना ( Agnipath Yojana ) को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के शिष्टमंडल ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने सभी युवा नौजवानों की बातों को सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया की अग्निपथ योजना भारत की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Ad

युवाओं द्वारा दी गई समस्याओं के समाधान के लिए भी केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने उन्हें आश्वासन दिया, साथ ही श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संकल्प रहता है कि पहाड़ की पानी और पहाड़ की जवानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी हमेशा देश के काम आएंगे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में 4 साल के लिए अग्नि वीरों की भर्ती किए जाने का निर्णय लिया है। जिसके बाद से ही युवाओं में इस योजनाओं को लेकर अपनी संकाय और समस्याएं हैं जिसके समाधान के लिए उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भट्ट को अपना ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page