हल्द्वानी- लालकुआं-रुद्रपुर के बीच बस चलाए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने सीएम धामी को लिखा पत्र
हल्द्वानी ( nainilive.com ) – केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर हल्द्वानी- लालकुआं-रुद्रपुर के बीच बस चलाए जाने का आग्रह किया है।श्री भट्ट ने बताया कि उनके क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा हल्द्वानी लालकुआं होते हुए रुद्रपुर तक बस चलाए जाने की मांग उठी है। लोगों का कहना है कि इस रूट पर बस न चलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोग लंबे समय से यह मांग उठा रहे हैं जो कि उचित भी है।
श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कहा है कि हल्द्वानी- लालकुआं से होते हुए रुद्रपुर तक एक बस चलाया जाना बेहद आवश्यक है यह क्षेत्र उनकी लोकसभा के अंतर्गत होने के कारण लोगों द्वारा लगातार यह मांग उठाई गई है, इसलिए हल्द्वानी से लालकुआं होते हुए रुद्रपुर तक बस चलाना बेहद आवश्यक है जिससे कि लोगों को यातायात की सुगमता होगी।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग