यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एम्स ऋषिकेश पहुँच जाना अपनी माताजी का हालचाल

Share this! (ख़बर साझा करें)

ऋषिकेश ( nainilive.com )-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने यहां अस्पताल में भर्ती अपनी माताजी  सावित्री देवी का हालचाल जाना। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का उपचार चल रहा है। जिसके लिए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श पर समय समय पर अस्पताल में रूटीन चैकअप के लिए आना पड़ता है। जिसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से यहां अस्पताल में भर्ती हैं।

रविवार को दोपहर में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी माता का हालचाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर मीनू सिंह की अगुवाई में चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर योगीजी ने अपनी माताजी का हालचाल जाना व एम्स अस्पताल प्रशासन से उनके स्वास्थ्य व उपचार संबंधी जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें 👉  कूटा ने दस वर्ष की संविदा सेवा कर चुके प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर दिया शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

इस दौरान सीएम योगी ने एम्स ट्राम साथ सेंटर में भर्ती रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों का हालचाल भी जाना व अस्पताल प्रशासन को उन्हें बेहतर उपचार देने को कहा। इस  मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डा. भारत भूषण,  जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page