यूसर्क द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखंड विज्ञान विज्ञान शिक्षा एवम् अनुसंधान केन्द्र द्वारा शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविदयालय डोईवाला के संयुक्त तत्वाधान में आज विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर आज दिनांक 4 जून 2022 को “ओनली वन अर्थ” थीम पर महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए यूसर्क वैज्ञानिक डॉ भवतोष शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। आज हम सभी को अपने अपने स्तर से गंभीरता से कार्य शुरू करना होगा। परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा आरओ से निकलने वाले जल का अन्य कार्यों में उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ त्रिभुवन चन्द्र ने पर्यावरण दिवस मनाए जाने का इतिहास बताते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने को कहा।

Ad

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एन तिवारी ने अपने अध्यक्षीय सबोधन में सभी से पर्यावरण रक्षण हेतु अपने दैनिक लाइफ स्टाइल को पर्यावरण के अनुकूल अपनाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कांग्रेस संगठन की कुशल रणनीति ने लहराया जीत का परचम , भवाली , भीमताल में भी भाजपा की हार

कार्यक्रम का मुख्य व्याख्यान ऋषिकेश के पर्यावरणविद् श्री हेमन्त गुप्ता ने अपने संबोधन में पर्यावरण की रक्षा के लिए पानी के संरक्षण, पेड़ लगाने, पॉलीथीन का प्रयोग रोकने और इको ब्रिक्स बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जिम्मेदारी समझते हुए अपने घर से शुरुवात करनी होगी। हमारा जीवन व स्वभाव प्रकृति प्रेमी का होनी चाहिए। प्रकृति की पूजा ही ईश्वर की पूजा है। सभी को अपने अपने पर्यावरण धर्म का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल नगर निकाय चुनाव : दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल 2811 मतों से आगे

कार्यक्रम में उपस्थित १०० से अधिक प्रतिभागियों के मध्य पर्यावरण आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ नवीन नैथानी, डॉ प्रीत पाल सिंह, डॉ कुंवर सिंह, डॉ अंजलि वर्मा, डॉ मनीषा, डॉ प्रतिभा, डॉ किरण जोशी, डॉ संगीता रावत, डॉ सुजाता, डॉ राजेश भट्ट, डॉ पल्लवी उप्रेती, डॉ वंदना गौड़, डॉ अनिल भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page