उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग – कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने की साजिश, हल्द्वानी जेल में रची योजना

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की उत्तर प्रदेश के शूटर से हत्या कराने की साजिश फेल कर दी गई है। चोरी के मामले में पूर्व में जेल गए बदमाश ने मंत्री की रेकी कर शूटरों की पूरी टीम तैयार कर ली थी। लेकिन सुपारी की बात लीक हो गई। इसपर पुलिस ने रविवार को चार बदमाशों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है।

नगर के वार्ड 11 बाईपास रोड निवासी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि कैबिनेट मंत्री की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में चार माह पूर्व रची गई थी। आरोप लगाया कि हीरा सिंह गेहूं चोरी मामले में अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता है।

यह भी पढ़ें 👉  सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page