उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या हुई कोरोना पॉजिटिव , स्वयं ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या हुई कोरोना पॉजिटिव , स्वयं ट्वीट कर दी जानकारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कार्यकाल पूरा होने के बाद आज बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है। बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी। हालांकि सूत्रों के अनुसार खबर यह भी है की बेबी रानी मौर्या को संभवतः केंद्र में या फिर आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बता दे कि बीते 15 दिन पहले खुद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की जानकारी दी थी। जिसके बाद राज्यपाल के इस्तीफा देने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा और फिर दोपहर तक राज्यपाल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि उत्तराखंड राज्य का राज्यपाल कौन होगा यह अभी तय नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page