उत्तराखंड कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज आये 3200 कोरोना संक्रमित , 3 की हुई मौत

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज फिर तेजी दर्ज की गयी है। इससे जहाँ एक ओर कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बढ़ गयी हैं , वहीँ संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदेश में आज कोरोना के 3200 मामले सामने आये है वहीँ 3 संक्रमित की मृत्यु का भी समाचार है । राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ना बहुत अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है।

आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3200 नए संक्रमण के मामले सामने आये हैं। वहीँ आज आये मामलों के साथ राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 363424 पर पहुँच गयी , जिसमे से 336353 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

आज शाम जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में सर्वाधिक 1030 ,हरिद्वार से 543 , नैनीताल में 494 , पौड़ी में 106 , उधम सिंह नगर में 438 , अल्मोड़ा में 165 , चम्पावत में 40 , चमोली में 71 , पिथौरागढ़ में 58 , टिहरी में 112 , बागेश्वर में 38 , उत्तरकाशी में 62 , रुद्रप्रयाग में 52 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7438 पर पहुँच गया है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 12349 है। इधर रिकवरी रेट 92 .55 प्रतिशत पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page