दूसरे राज्य में फंसे उत्तराखंड प्रवासी घर आने के लिए दे रहे हैं मुंह मांगी कीमत

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण महामारी के चलते उत्तराखंड के दूसरे राज्यो में रह रहे प्रवासियों को अब घर वापसी के लिए टैक्सी चालकों को मुंह मांगी कीमत चुकानी पड़ रही है।

बुधवार को गुजरात से 14 लोगो का परिवार एक टैम्पो ट्रेवलर के जरिए बागेश्वर को जा रहा था कि सड़क मार्ग की जानकारी के आभाव में वे लोग नैनीताल पहुँच गए। तभी मल्लीताल पंतपार्क पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा गाड़ी को रोककर पूछताछ की गई तब चालक ने बताया कि गुजरात से 14 लोगो के एक परिवार द्वारा 80 हजार रुपये में बागेश्वर तक छोड़ने का तय हुआ था,सोमवार को वे लोग गुजरात से चले थे।सड़क मार्ग के जानकारी के आभाव में वे गलती से नैनीताल पहुँच गए।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

वही परिवार के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि काफी समय से हम लोग घर वापसी की सोच रहे थे, लेकिन गाड़ी वालो की मुह मांगी कीमत के चलते वे नही आ पा रहे थे। आखिरकार जब कोई रास्ता नही बचा तो उनको 80 हजार रुपये में गाड़ी बुक करके आना पड़ा। 80 हजार रुपये भी बहुत ज्यादा थे,लेकिन कोई दूसरा रास्ता नही था इसलिए मजबूरी में गाड़ी वाले इतने पैसे देने पड़े।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page