भवाली नगर स्थित चिल्ड्रन पार्क की बदहाली को लेकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत को उत्तराखंड बेरोजगार संघ नैनीताल ने सौंपा ज्ञापन
नैनीताल ( nainilive.com )-भवाली की समस्याओ के संबंध में नगर स्थित चिल्ड्रन पार्क की बदहाली को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नैनीताल विस अध्यक्ष पवन रावत व सचिव कबीर शाह कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत से मिले। उन्होंने चिल्ड्रन पार्क की बदहाल स्थिति से आयुक्त को अवगत कराया व चिल्ड्रेन पार्क की वीडियो व फुटेज भी आयुक्त को दिखाए। इस दौरान पवन रावत व कबीर साह ने कहा की भवाली मे चिल्ड्रन पार्क तो बना दिया गया परंतु उसके रखरखाव में पालिका विफल रही हैं जिसमे लगे सार्वजनिक जिम के उपकरण व कई झूले टूट चुके हैं, जगह जगह पूरे पार्क में रोड़े पत्थर और कई कंकर कांच के टुकड़े बिखरे हुए हैं व लम्बें समय से साफ सफाई न होने के कारण झाड़ियां बिच्छू और जंगली घास उग आई हैं। बच्चों को चोट लगने का खतरा बना हुआ हैं और कई बच्चों को चोट लग भी चुकी हैं व इसकी एक ओर शिप्रा नदी की तरफ भी कोई रेलिंग व सुरक्षा दिवार नही हैं जिस कारण बच्चों के नदी मे गिरने का भी खतरा बना हुआ हैं।
जिसपर कुमाऊँ कमिश्नर ने भवाली नगरपालिका ईओ आवश्यक निर्देश देने के साथ ही भवाली खेल मैदान को लेकर भी जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाने को लेकर युवाओ को आश्वस्त किया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग