उत्तराखंड- मौसम की आई बड़ी अपडेट , इन जिलों में 03 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून (nainilive.com) – मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के जनपदों में अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि इन जनपदों में आगामी 3 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र नए राज्य में 29 जून से 3 जुलाई तक चार दिन का येलो अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page