वंदना त्यागी की वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की अंतिम मौखिकी परीक्षा हुई सम्पन्न

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल,के वनस्पति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल में आज वंदना त्यागी की पीएचडी की अंतिम मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई। मौखिकी परीक्षा में विषय विशेषज्ञ के रूप में पूर्व छात्रा डी एस बी परिसर नैनीताल प्रो.स्मिता चौधरी डीन विज्ञान विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रही । वंदना ने मंडवा के एलोपैथिक प्रभाव विषय पर अपना शोध कार्य संपन्न किया । उनकी शोध निदेशक प्रो. अंजना दुर्गापाल रही। मौखिकी परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई।

इस परीक्षा की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. वाई एस रावत ने की , मौखिकी परीक्षा में प्रो.ललित तिवारी, निदेशक शोध एवम प्रसार निदेशालय,कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल,प्रो. एसएस बर्गली, डॉ.किरण बर्गली, डॉ.सुषमा टम्टा, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.कपिल खुल्बे, डॉ.हर्ष चौहान , डॉ.नवीन पांडे, डॉ.प्रभा पंत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page