नैनीताल के विमल चौधरी बने उत्तराखंड ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल निवासी और प्रतिष्ठित व्यवसायी विमल चौधरी को उत्तराखंड ओलिंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। रुद्रपुर में हुई उत्तराखंड ओलिंपिक संघ की बैठक में संघ अध्यक्ष के रूप में पूर्व द्वाराहाट विधायक महेश नेगी एवं उपाध्यक्ष के रूप में श्री विमल चौधरी की घोषणा की गयी। नैनीताल नगर के लिए एवं समस्त खेल प्रेमियों के लिए यह वास्तव में गर्व का समाचार है की नैनीताल नगर के निवासी श्री विमल चौधरी को इतने प्रतिष्ठित दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उनके मनोनयन के समाचार की सूचना से नगर में गर्व एवं खुशी की लहर फ़ैल गयी है।
श्री विमल चौधरी जी को उत्तराखंड ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा , कांग्रेस सहित नगर के खेल प्रेमियों ने उनके आवास पर जाकर बधाई एवं शुंभकामनाएँ दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सबके मार्गदर्शक बड़े भाई श्री विमल चौधरी को उत्तराखंड ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष बनने पर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,शहरवासी एवं खेल प्रेमी उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। श्री विमल चौधरी जी के उपाध्यक्ष बनने से नैनीताल के सभी स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों में एक खुशी की लहर है। श्री विमल चौधरी के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं के साथ-साथ पूरे प्रदेश भर के युवाओं को खेलों के प्रति आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छा अवसर मिलेगा। उनके ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बनने पर आनंद सिंह बिष्ट दया किशन पोखरिया अरविंद पडियार संतोष कुमार डॉ दीपक मेलकानी डॉक्टर मोहित रौतेला विकास जोशी नगर मंत्री हरीश राणा मोहित शाह भूपेंद्र बिष्ट प्रकाश बिनवाल पंकज भट्ट पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पंत ने उनके आवास पर जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीँ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने भी श्री विमल चौधरी के मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री विमल चौधरी जी छात्र जीवन से ही एक अच्छे टेबल टेनिस के खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने छात्र जीवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर किया और वह वर्तमान में साइकलिंग फेडरेशन के ऑल इंडिया उपाध्यक्ष है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग